हम साथ हैं, साथ रहेंगे के नारों से गूंजा समारोह, एकजुटता का लिया संकल्प
भीमताल। विकासखंड मुख्यालय ओखलखांडा में जिला सहकारी बैंक एवं बहुद्देशीय समितियों से जुड़े नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संचालकों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 500 से अधिक प्रतिनिधियों के साथ करीब 50 ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ब्लॉक प्रमुख केडी रुवाली के नेतृत्व में आयोजित समारोह की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज सुयाल ने की। इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्षों, उपाध्यक्षों एवं संचालकों का पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा फूल-मालाओं से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा समेत छह दर्जन दुग्ध समितियों के नव निर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष एवं सहकारिता से जुड़े अध्यक्ष प्रतिनिधियों का भी सम्मान किया गया।

समारोह के दौरान “हम साथ हैं, साथ रहेंगे” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। सहकारिता से जुड़े प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लेते हुए संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीवान सिंह भंडारी ने कहा कि वर्ष 2027 के चुनाव में पार्टी जिस कार्यकर्ता को टिकट देगी, सभी कार्यकर्ता मिलकर उसे जीत दिलाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य दीपावली तक पूरा करने का संकल्प लिया गया है।

समारोह में सहकारिता को ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिक मजबूती की अहम कड़ी बताते हुए नव निर्वाचित प्रतिनिधियों से समितियों को और अधिक सक्रिय बनाने तथा किसानों एवं दुग्ध उत्पादकों के हित में कार्य करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, विशिष्ट अतिथि निश्चल पांडे, बलदेव आर्या, दुग्ध संघ संचालक दीपा बिष्ट, खीमा शर्मा, उमेश चिलवाल, भवान रौतेला, कमलेश भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे। लालकुआं दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूदगी रही।
दुग्ध संघ संचालक पुष्पा देवी, एफ ओ शान्तिकोरंगा ,सहकारिता से जुड़े खीम सिंह, मदन रोलिया सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं एवं प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी से समारोह में उत्साह का माहौल बना रहा।कार्यक्रम का संचालन सुरेश जोशी ने किया, जबकि समापन प्रदीप बिष्ट ने किया।







Leave a Comment