pic e1620201806394

आज से रोडवेज कर्मियों की प्रदेशभर में हड़ताल, बसों का संचालन प्रभावित

खबर शेयर करें

Report ring desk

देहरादून। उत्तराखंड में आज से रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान किया है। हड़ताल का आह्वान उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने किया है।

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन से जुड़े कर्मचारी वेतन भुगतान सहित सात सूत्री मांगों को लेकर देहरादून मंडल में पांच दिन से हड़ताल पर हैं। अब रोडवेज के सभी मंडलों में 13 जनवरी से हड़ताल का ऐलान किया गया है। यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि यूनियन से जुड़े करीब 3500 कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल से बस सेवा करीब 80 फीसदी तक ठप रहने की आशंका है।

हालांकि 20 फीसदी ड्राईवर बसें संचालित करेंगे। उधर, परिवहन निगम ने बुधवार को हड़ताली कर्मचारियों की मांगों पर सुनवाई के लिए वार्ता को बुलाया है।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top