Uttarakhand DIPR
bjp mla

डीएनए सैंपल देने कोर्ट में पेश नहीं हुए भाजपा विधायक महेश नेगी

खबर शेयर करें

Report ring desk
देहरादून। दुष्कर्म के आरोप में घिरे भाजपा विधायक महेश नेगी डीएनए टेस्ट को सैंपल देने के लिए दूसरी बार कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीजेएम कोर्ट में अब मामले की अगली सुनवाई 18 जनवरी को होगी।

द्वाराहाट की एक महिला ने विधायक महेश नेगी पर दुष्कर्म व उसकी बेटी का जैविक पिता होने का आरोप लगाया है। इस मामले में सीजेएम कोर्ट ने 18 दिसंबर को डीएनए सैंपल देने के लिए विधायक को 24 दिसंबर को कोर्ट में पेश होने के आदेश जारी किए थे।

24 दिसंबर को विधायक ने स्वास्थ्य खराब होने का हवाला देते हुए मेडिकल ग्राउंड पर 15 दिन का समय मांगा था। कोर्ट की ओर से 11 जनवरी को अदालत में पेश होने के आदेश जारी किए थे, लेकिन विधायक सुबह ही हाईकोर्ट पहुंच गए। 

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top