Dr. manmohan

पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह का निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

खबर शेयर करें
– स्मारक बनाने के लिए स्थान आवंटन करेगी सरकार

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह आज पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ दिल्ली स्थित निगमबोध घाट पर किया जाएगा। जिसका ऐलान केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किया था। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उन्होंने एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली थी।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस मुख्यालय में रखा गया, जहां तमाम राजनेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंतिम यात्रा पर जानें से पहले पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और उनकी बेटी दमन सिंह ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस दौरान केंद्र गृह मंत्रालय ने ये ऐलान भी किया था कि सरकार उनके लिए स्मारक बनाने के लिए स्थान का आवंटन करेगी। उनके परिवार और कांग्रेस पार्टी को इसकी सूचना की गई है।

अंतिम संस्कार में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्ïिलकार्जुन खडग़े, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत तमाम राजनेताओं ने शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

Hosting sale

 

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top