Uttarakhand DIPR
aabe

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को मारी गोली, हालत गंभीर

खबर शेयर करें

Report ring Desk

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को पश्चिमी जापान के नारा शहर में गोली मारी गई है। आबे को सुबह करीब 11:30 बजे चुनाव प्रचार के दौरान गोली मारी गई। खून से लथपथ आबे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद शिंजो आबे जब अचेत हो गए तो वहां मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल सीपीआर दिया ताकि उनकी जान बचाई जा सके।

रिपोर्टों के अनुसार संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है, और उसने भाषण देते समय पूर्व पीएम पर गोली चलाई। आबे रविवार को संसद के ऊपरी सदन के चुनाव से पहले प्रचार कर रहे थे। आबे नारा की एक सड़क पर स्टंप भाषण दे रहे थे कि तभी एक शख्स ने उन पर पीछे से हमला कर दिया।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top