Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2023 09 18 at 10.09.00

प्रख्यात फोटोग्राफर और पर्वतारोही अमित साह का निधन, शोक की लहर

Report ring desk

नैनीताल। प्रख्यात फोटोग्राफर अमित साह का असामयिक निधन हो गया। वह 43 साल के थे। बताया जा रहा है कि देर रात उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कहा जा रहा है कि हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ होगा।

अमित साह फोटोग्राफर के साथ ही पर्वतारोही और ट्रैवलर भी थे। उन्होंने एस्ट्रो ट्रेल को नई पहचान दी थी। साह जाने माने यू ट्यूबर भी थे। उनकी एक ही पोस्ट पर चार मिलियन तक व्यूज आते थे। फेसबुक, इंस्टाग्राम उनके हजारों फॉलोवर्स थे।

राज्य के सरकारी विभागों के कैलेंडर में भी उनकी फोटोग्राफ का प्रकाशन हुआ है। उनकी फोटोग्राफ्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जगह मिल चुकी है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2019 में उनके द्वारा खींची गई फोटो को इंटरनेशनल माउंटेन डे के अवसर पर बनाये गए स्पेशल पोस्टर में भी जगह दी थी।

140820240458 1
Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top