Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 07 08 at 14.58.00 jpeg

रामपुर रोड में दो कारों में आमने-सामने भिड़ंत, पति की मौत पत्नी समेत दो घायल

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। रविवार रात दस बजे रामपुर रोड में अमर उजाला कार्यालय के पास दो कारों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग पति की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी और दूसरे कार के चालक का इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार रविवार रात मूल रूप से बिजनौर और हाल श्रीजी विहार हल्द्वानी निवासी जयपाल (65) पत्नी रश्मि रानी (55) के साथ कार से हल्द्वानी आ रहे थे। एक युवक कार से रुद्रपुर की ओर जा रहा था। रामपुर रोड पर अमर उजाला कार्यालय के पास दोनों कारों की आमने.सामने टक्कर हो गई। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों को सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया। टीपीनगर चौकी इंचार्ज दीपक बिष्ट ने बताया कि सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान जयपाल की मौत हो गई, जबकि पत्नी रश्मि का इलाज चल रहा है। दूसरी कार के चालक दीपक निवासी गिल फार्म हल्द्वानी भी गंभीर रूप घायल है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top