Uttarakhand DIPR
cobra

सावन के सोमवार को शिव की पूजा के लिए तैयार हो रही महिला को कोबरा ने डसा, मौत

खबर शेयर करें

देवप्रयाग । सावन के सोमवार को शिव मंदिर में पूजा के लिए तैयार हो रही महिला को घर पर छिपे कोबरा ने डस दिया। पीड़ित महिला को सीएचसी बागी लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह गोर्थीकांडा ग्राम पंचायत के रवाडा तोक में संगीता(40) पत्नी प्रेमसिंह को जहरीले सांप ने काट लिया महिला सावन के सोमवार होने पर देवप्रयाग स्नान व पूजन के लिए निकल रही थी।

महिला तैयार होने के बाद घर की अलमारी के नीचे रखे चप्पलों को निकाल रही थी। तभी यहां छिपे कोबरा सांप ने उसके पैर के अंगूठे को कई बार डस लिया। महिला ने शोर मचाकर घर वालों को घटना के बारे में बताया। जिस पर उसे तत्काल अस्पताल के लिए ले जाया गया।

घर से सड़क और वहां से स्कूटी से महिला को सीएचसी लाने में पौने घंटे का समय लग गया। सीएचसी के डॉ. नूतन प्रकाश पांडे ने बताया कि महिला को तत्काल  एंटी स्नेक इंजेक्शन लगाया गया। मगर वह बेअसर रहा। महिला के शरीर में सांप का जहर पूरी तरह फैल चुका था। तमाम प्रयासों के बाबजूद महिला की एक घंटे में मौत हो गई।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top