Uttarakhand DIPR
Pushkar dhami

अमरनाथ में फंसे प्रदेश के श्रद्धालुओं से सीएम धामी ने की बात

खबर शेयर करें

Report ring Desk
देहदरादून। जम्मू-कश्मीर के पवित्र अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है जबकि 40 लोग लापता बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश में सुरक्षाकर्मी जुटे हुए हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरनाथ में फंसे प्रदेश के श्रद्धालुओं से फोन पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि चिंता मत करो सब लोगों को यहां से सुरक्षित निकाला जाएगा। बातचीत में एक श्रद्धालु ने कहा कि हम 12 लोग यहां पर फंसे हुए हैं, हम लोग रात में 4 बजे कैंप में आ गए थे। हमारा सामान बह गया था। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं बात करता हूं, इन तमाम लोगों के नाम और दे दीजिए। आप लोग किस कैंप में हो। कोई बात नहीं आप लोग कैंप में आ गए हो ना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमरनाथ में राज्य के जो भी लोग फंसे हैं, उन सबको निकालने के लिए हम हर स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। मैं गृह मंत्री और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल से अनुरोध करूंगा कि फंसे लोगों को जल्द से जल्द निकाला जाए।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top