Uttarakhand DIPR
Dhami 1

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिले सीएम धामी, एयरफोर्स की ऑडिट ब्रांच और राजजात यात्रा मार्ग के संबंध में की बात

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ïली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर एयरफोर्स की ऑडिट ब्रांच को देहरादून में ही बनाए रखने का आग्रह किया साथ ही चमोली जिले के ग्वालदम-नंदकेसरी- थराली-देवाल, मुन्दोली-वाण मार्ग की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के पास ही बनाए रखने की भी मांग की। धामी ने कहा कि यह मार्ग विश्व प्रसिद्ध नंदा देवी राजजात यात्रा का मुख्य मार्ग है, जिसकी अगली यात्रा वर्ष 2026 में प्रस्तावित है। रक्षा मंत्री ने सीएम धामी के मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए दोनों पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से खास मुलाकात में सीएम धामी ने कहा कि एयरफोर्स की ऑडिट ब्रांच लंबे समय से लंबे समय से देहरादून में सुचारू रूप से काम कर रही हघ्ै और प्रदेश की भौगोलिक सामारिक परिस्थितियों को देखते हुए इसका देहरादून में रहना बेहद जरूरी है। सीएम ने कहा कि उत्तराखण्ड की सीमाएं चीन और नेपाल से जुड़ी हैं और राज्य में बड़ी संख्या मेंं सेना और सुरक्षा बलों के कार्यालय मौजूद हैं ऐसे में दूर को सामरिक दृष्टि से विशेष महत्व है। सीएम ने एयरफोर्स की ऑडिट ब्रांच को देहरादून में ही बनाए रखने का आग्रह किया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने चमोली जिले के ग्वालदम-नंदकेसरी- थराली- देवाल- मुन्दोली- वाणी मार्ग की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के पास ही रखने की मांग की है। सीएम ने कहा कि इस मार्ग को सेना को सौंपने की प्रक्रिया पर विचार हो रहा है। सीएम ने कहा कि यह मार्ग विश्व प्रसिद्ध मॉ नंदा देवी राजजात यात्रा का मार्ग है। यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु इस मार्ग से गुजरते हैं और आयोजन की सुचारू व्यवस्था तभी संभव है जब सडक़ की देखरेख उस विभाग के पास रहे, जो क्षेत्र और परिस्थितियो से भलीभांति परिचित है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम धामी की दोनों मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top