Uttarakhand DIPR
nepal

पिथौरागढ़ में फटा बादल, 50 से अधिक मकानों को पहुंचा नुकसान

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़। पिथौरागढ के भारत नेपाल सीेमा पर धारचूला में देर रात भारी बारिश और बादल फटने से बड़ी तबाही मची है। नेपाल में भी काफी नुकसान बताया जा रहा है। धारचूला में भारी बारिश के चलते क्षेत्र के गलाती, खोतिला और मल्ली बाजार में बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है। खोतिला में 50 से अधिक मकानों में मलबा घुसने से लोगों ने भागकर जान बचाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ के विकासखंड धारचूला में भारी बारिश के चलते धारचूला क्षेत्र के गलाती, खोतिला और मल्ली बाजार में भारी नुकसान हुआ है। पैदल पुल बह गए हैं। गलाती के प्रधान ने बताया कि क्षेत्र में बारिश के चलते भारी नुकसान हुआ है। खोतिला में दो दर्जन से भी अधिक मकानों में मलबा घुस गया। घरों में मलबा घुसने पर लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

उधर नेपाल में भारी तबाही की सूचना मिली है। एक दर्जन से अधिक मकान बह गए है। कुछ लोगो के लापता होने की सूचना है। आठ से दस वाहन मलबे के साथ बह गए है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top