चमोली। चमोली जिले के कर्णप्रयाग में सिख समुदाय के श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में किसी बात को लेकर हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। सिख समुदाय से जुड़े लोगों ने तलवारें निकाल ली और लोगों पर वार कर दिया। जवाब में लोगों ने भी उन पर वार किए। इस मारपीट में 8 लोग घायल हो गए। घटना के बाद लोगों में नाराजगी दिखी और लोगों ने प्रदर्शन किया जिससे बदरीनाथ यात्रा ठप रही और कर्णप्रयाग में करीब 15 किमी लम्बा जाम लग गया।
मंगलवार को कर्णप्रयाग में सिख तीर्थ यात्रियों और स्थानीय लोगों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया जो भयंकर मारपीट में बदल गया। मारपीट के दौरान सिख समुदाय से जुड़े लोगों ने तलवारें निकाल ली। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद एयर लिफ्ट कर देहरादून रेफर किया गया।
इस घटना से गुस्साए लोगों ने बदरीनाथ्ज्ञ हाईवे पर कर्णप्रयाग के पंचपुलिया में जाम लगा जिया जिससे वाहनों का करीब 15 किमी लम्बा जाम लग गया। बदरीनाथ व हेमकुंड साहिब जाने वाले हजारों श्रद्धालु कर्णप्रयाग, गौचर लंगासू, नंदप्रयाग में जाम में फंसे रहे।
बताया जा रहा है कि सिख तीर्थ यात्री हेमकुंड साहिब के दर्शन करने के बाद कर्णप्रयाग में रुके। इसी दौरान एक होटल के सामने बाइक पर बैठे तीर्थयात्रियों का होटल मालिक के लडक़े से वाहन पार्क करने को लेकर विवाद हो गया। इतने में सिख तीर्थ यात्रियों ने तलवारें निकाल ली और लडक़े पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इस बीच वहां भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने तीर्थ यात्रियों को पकडऩे की कोशिश की, लेकिन यात्रियों ने तलवारों से लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में चार स्थानीय लोगों के साथ ही चार सिख यात्री घायल हो गए।







Leave a Comment