न्यूज़

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय दिल्ली ने मनाया एक सप्ताह का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

नई दिल्ली। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय दिल्ïली एक सप्ताह का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जिसमें अनेक रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महिला फोटो शूट और लड़कियों तथा महिलाओं पर व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण उन पर तेजाब फेंकने की कुप्रथाओं को लेकर फोटो सेशन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसके साथ ही साथ स्त्री शक्तिकरण से जुड़े चित्रावली का भी सेशन रखा गया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो वरखेड़ी ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं को नवोन्मेषी पहल माना जा सकता है। कुलपति ने सभी विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि महिलाओं की स्वतंत्रत समिति ने श्रीमती गंगा शर्मा, उषा तलवार तथा रामवती को साल 2023 का श्रेष्ठ महिलाकर्मी की घोषणा की है। इसके लिए भी मैं अपने तथा विश्वविद्यालयका की तरह से हार्दिक बधाई देता हूं। उसकी इन उपलब्धयों सभी को प्रेरणा भी लेनी चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *