Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 07 07 at 10.38.12 jpeg

कार खाई में गिरी दो महिलाओं की मौत, तीन लोग घायल

खबर शेयर करें

कर्णप्रयाग। नैनीताल हाईवे पर शनिवार रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक एक कार कर्णप्रयाग से आदिबदरी की ओर जा रही थी। चांदपुरगढ़ी के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना पर पुलिस टीम के साथ ही एसडीआरएफ भी माैके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाला।
हादसे में बिंसरी देवी (85) निवासी कांसुवा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। विक्रम कुंवर 52), रोहित (18),मोहन प्रसाद (57), उषा देवी (52) निवासी सभी कांसुवा घायल हो गए थे। सीएचसी कर्णप्रयाग में ऊषा देवी ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य तीन घायलों का इलाज चल रहा है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top