Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 06 24 at 13.41.54 jpeg

धान की रोपाई कर रहे भाई-बहन पर आकाशीय बिजली गिरी, दोनों की मौत

खबर शेयर करें

खटीमा। खटीमा के सैजना गांव में सोमवार सुबह खेत में धान की रोपाई कर रहे भाई-बहन पर आकाशीय बिजली गिर गयी। हादसे में दोनों की मौत हो गयी । घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

सैजना निवासी 19 वर्षीय सुमित राणा और उसकी 24 वर्षीय बहन सुहावनी राणा सुबह करीब 10: 00 बजे खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। साथ में उनकी माता संक्रांति देवी और बड़ा भाई गोविंद सिंह भी रोपाई कर रहे थे। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से सुमित और सुहावनी की मौत हो गई। बिजली गिरने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया ।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top