Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 02 20 at 16.04.37 jpeg

भाई -बहन ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी

खबर शेयर करें

हरिद्वार। घर से नाराज होकर भाई बहन ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर हर कोई हैरान है।
घटना मंगलवार की रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि लालपुल रेलवे पटरी पर ट्रेन से टकराकर एक लड़का और लड़की की मौत हो गई है। सूचना पर एसएसआई राजेश बिष्ट, एसआई प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

जीआरपी और आरपीएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों को बुलाकर शिनाख्त कराई। जिस पर साकिब और साजिद पुत्र फारुक निवासी मोहल्ला बाबर कॉलोनी पांवधोई ज्वालापुर ने मृतकों की शिनाख्त भाई समीर (16) बहन अलीसवा (14) के रूप में की।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top