Report ring desk
टिहरी। चमियाला बूढ़ा केदार मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन में चालक सहित 14 लोग सवार थे।
जानकारी के मुताबिक पिलवा के पास बिनक्खाल से ऋषिकेश जा रहे बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब 80 मीटर गहरी खाई में गिर गयी।

वाहन में चालक सहित 14 लोग सवार थे, जिसमें चार बच्चे, सात महिलाएं और दो पुरुष सवार थे। सभी को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलेस्वर में लाया गया है। सभी लोग खतरे से बाहर बताएं जा रहे हैं।
जबकि घटना के बाद से चालक प्रकाश लाल फरार चल रहा है।

