CM Dhami

भीमताल नगर पालिका, मुनस्यारी नगर पंचायत, पढ़िए धामी कैबिनेट के अहम फैसले

खबर शेयर करें

Report ring desk

देहरादून। धामी कैबिनेट की गुरुवार को हुई बैठक में कई अहम फैसले लिये गए। बैठक के बाद मुख्य सचिव डॉ एस एस संधु ने मीडिया को फैसले की जानकारी दी। कुल 30 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। भीमताल को नगर पालिका बनाया गया है जबकि मुन्सयारी का नगर पंचायत बनाया गया है।

नरेंद्र नगर नगर पालिका में तीन गांव जोड़े गए।

Hosting sale

चमोली के घाट ब्लॉक को अब नगर पंचायत बनाया गया है।

कीर्तिनगर की सीमा का विस्तार करते हुए, 32 परिवार को शहरी क्षेत्र में जोड़ा गया है।

मुनस्यारी बनाया गया नगर पंचायत बनाया गया है।
नगर पालिका रुद्रप्रयाग का भी किया गया विस्तार, जोड़े गए कुछ और गांव।
भीमताल नगर पंचायत अब नगर पालिका बन गयी है।

 

सहायक संख्या अधिकारी के पद किए गए खत्म।

मानव वन्य जीव संघर्ष राहत वितरण नियमवाली 2023 को मिली मंजूरी दी गई, इसमें सहायता निधि में धनराशि तेजी से दी जाएगी।
साधारण रूप से घायल पर 15 हजार।
गंभीर रूप से 1 लाख मिलेगी।
जंगली जानवर से संघर्ष में मृत्य होने पर मिलेगी 6 लाख रुपये।

शिक्षा विभाग
मुख्यमंत्री उच्च शोध प्रोत्साहन योजना, एक चैलेंज फंड के रूप में काम करेगी।
15 लाख तक के प्रोजेक्ट लिए जायेंगे कुछ विशेष में 18 लाख भी लिए जा सकते हैं।
इसमें फैकल्टी के साथ-साथ स्टूडेंट भी शोध कार्य करेंगे।

देव भूमि उद्यमिता योजना के तहत जागरूकता शिविर लगाए जायेंगे।
इसमें अलग-अलग जिलों में शोध कार्य करवाए जायेंगे।
इसमें एक्सपर्ट स्टूडेंट को ट्रेंड करेंगे।
एक साल में तीन हजार को ट्रेनिंग मिलेगी।

चिकित्सा शिक्षा विभाग

चिकित्सा शिक्षा के तहत मेडिकल कॉलेज में भी हर साल नर्स की भर्ती निकाली जाएगी

खेल विभाग में अभी तक अप की नियमावली को लागू किया गया था लेकिन अब प्रदेश में जल्दी खुद की नियमावली लेकर आई जाएगी

अब जो भी स्टूडेंट प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए जाएंगे उन्हें 50 की छूट प्रदेश की परिवहन की बसों में मिलेगा

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top