Uttarakhand DIPR
crime e1650005413836

रक्षाबंधन से पहले भाई का बहन से छूटा साथ

खबर शेयर करें

खटीमा। खटीमा में बाइक सवार भाई बहन को एक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में भाई की मौत हो गयी जबकि बहन घायल हो गयी। बहन को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रक्षा बंधन से पहले एक भाई का अपनी बहन से हमेशा के लिए साथ छूट गया। खटीमा के पटपुड़ा से प्रतापपुर लौट रहे बाइक सवार भाई-बहन को पहेनिया के पास एक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि घायल बहन निजी अस्पताल में भर्ती है। प्रतापपुर निवासी परमजीत सिंह (56) अपनी बहन अमरजीत कौर (52) के पास पटपुड़ा गए हुए थे। परमजीत अपनी बेटी से मिलने गए थे।

शुक्रवार शाम दोनों भाई बहन प्रतापपुर लौट रहे थे। इस दौरान पहेनिया के पास एक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे दोनों भाई-बहन घायल हो गए। एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां परमजीत सिंह को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि घायल अमरजीत कौर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह कुछ दिन पहले ही हरियाणा से अपने भाई के घर प्रतापपुर आई हुई थी। एसएसआई विनोद जोशी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल परमजीत सिंह की मौत हो गई है। उनका शव मोर्चरी में रखवाया गया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top