Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2025 12 25 at 20.09.50

अंकिता हत्याकांड : पूर्व विधायक सुरेश राठौर और सनावर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ा उर्मिला सनावर का एक वीडियो इन दिनों काफी चर्चाओं में है। इसमें बीजेपी के बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उधर बीजेपी उर्मिला सनावर को कांग्रेस का टूलकिट बता रही है। वहीं अब उर्मिला सनावर ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को भी चुनौती दी है और उन पर भी बड़ा खुलासा करने की बात कही है। उर्मिला सनावर खुद को बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी बताती हैं, हालांकि, राठौर इस बात से इनकार करते रहे हैं।

अंकिता हत्याकांड में वायरल ऑडियो-वीडियो के मामले में पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून और हरिद्वार में दो प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं। हरिद्वार में गौतम शिरोमणि गुरु रविदास शिव महापीठ और संत शिरोमणि गुरु रविदास अखाड़ा भारत से जुड़े पदाधिकारी डॉ धर्मेंद्र कुमार की ओर से बहादराबाद थाने में तहरीर दी गई है।

बताया कि भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम महापीठ के अंतरराष्ट्रीय और अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया पर जानबूझकर ऐसे ऑडियो-वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं जिनमें अंकिता भंडारी हत्याकांड को आधार बनाकर गौतम की छवि खराब की जा सके। इससे न केवल उनकी सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया, बल्कि रविदासी समाज की भावनाओं को भी आहत किया गया है

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top