Uttarakhand DIPR
thief run away

कोर्ट में पेशी के बाद दुकान में आग लगाने का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार

खबर शेयर करें

Report ring desk

अल्मोड़ा। रंजिश के चलते कपड़ा व्यापारी की दुकान में आग लगाने और बाइक चोरी का आरोपी कोर्ट की पेशी के बाद पुलिस हिरासत से फरार हो गया। पुलिस की छह टीमों को उसकी तलाश में लगी हैं।

13 सितंबर को अल्मोड़ा पुलिस ने दन्या क्षेत्र से कमल सिंह को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि कमल सिंह ने करीब 10 दिन पहले रंजिश के चलते दन्या के एक कपड़ा व्यापारी की दुकान में आग लगा दी और क्षेत्र से एक बाइक भी चोरी की थी। बृहस्पतिवार को उसकी कोर्ट में पेशी थी।

पुलिस के मुताबिक चार अन्य आरोपियों के साथ उसे जेल से कोर्ट लाया गया था। पेशी के बाद जब पुलिसकर्मी उसे गाड़ी में बैठाने ले जा रहे थे इसी दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। एसएसपी अल्मोड़ा प्रमोद कुमार रॉय ने पुलिस की छह टीमों का गठन किया है और नगर के बाहर आने.जाने वाले मार्गों पर नाकाबंदी करा दी। पीएसी की एक टुकड़ी भी कांबिंग करने में जुट गई है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top