Uttarakhand DIPR
Apharan

नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म का आरोप, आरोपी को भेजा जेल

खबर शेयर करें

देहरादून। थाना सेलाकुई के अंतर्गत एक नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में दून पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के हरदोई से गिरफ्तार कर, पीडि़ता को सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

22 सितम्बर को थाना सेलाकुई के एक व्यक्ति ने रिपोर्ट लिखाई थी कि उसकी नाबालिग बेटी घर से बिना बताए गायब हो गई है। परिवार ने शक जताया था कि किसी दूसरे धर्म का युवक लडक़ी को भगाकर ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नाबालिग किशोरी की खोजबीन शुरू की। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच के साथ ही आरोपी के मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट की निगरानी रखी गई। जांच में पाया गया कि आरोपी और नाबालिग किशोरी उत्तर प्रदेश के हरदोई में हैं। पुलिस टीम हरदोई रवाना हुई और दोनों को वहंा से बरामद कर लिया।

आरोपी अफान पुत्र उस्मान के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top