Uttarakhand DIPR
bear

चारा लेने गई महिला पर भालू ने किया हमला, भालू से भिड़ गया पति और बचा ली जान

खबर शेयर करें

खटीमा। खटीमा के सुरई रेंज जंगल में बकरियों के लिए चारा लेने गई एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले से घायल महिला की चीख पुकार सुनकर पास ही चारा काट रहा पति साहस दिखाते हुए भालू से भिड़ गया और दराती से भालू पर वार करके कसी तरह पत्ïनी की जान बचाई। हमले में भालू ने महिला के बाएं हाथ में गहरे घाव कर दिए हैं। महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक ऊंची महूत निवासी माया देवी मंगलवार सुबह करीब आठ बजे पति मोले सिंह व गांव की दीपशिखा, अंजली, सरस्वती देवी के साथ घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर जंगल में बकरियों के लिए चारा लेने गई थीं। इसी बीच झाडिय़ों से निकले भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू ने माया देवी के बाएं हाथ को मुंह से पकड़ लिया और पंजों से शरीर में निशान बना दिए।
भालू के हमले से घायल माया देवी जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। उनकी आवाज सुनकर पास ही पत्तियां काट रहे पति दराती लेकर भालू की ओर दौड़े। शोर सुनकर अन्य महिलाएं भी बचाने आ गईं। सभी लोगों ने किसी तरह माया को भालू के चंगुल से छुड़ाया और गंभीर घायल माया देवी को लेकर गांव पहुंचे और इलाज के लिए उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर स्वजन माया देवी को नगर के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां उनका इलाज चल रहा है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top