Uttarakhand DIPR
LPG

एलपीजी गैस से भरे टैंकर में लगी आग, कई वाहन राख,11 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

खबर शेयर करें

जयपुर। राजधानी के अजमेर रोड स्थित भांकरोटा के पास पुष्पराज पेट्रोल पम्प के समीप आज सुबह करीब 5 बजे एक एलपीजी गैस से भरे टैंकर में अचानक आग लग गई। देखते-देखते आग इतनी भयावह हो गई कि पूरे इलाके मेें अफरा तफरी मच गई। धमाके की आवाज इतनी तेज थी के 10 किमी की रेंज में इसकी गूंज सुनाई दी। इस हादसे में प्रशासन ने 11 लोगोंं के मारे जाने की पुष्टि की है। आग से झुलसे सभी लोगों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल मे भर्ती किया गया है। हादसे में 29 ट्रक व 2 बसों के जलने की खबर है।

सूत्रों के अनुसार आग इतनी भयावह थी कि 300 मीटर की रेंज में कई वाहन आग की चपेट में आ गए और वे जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थी। घटनास्थल पर कई वाहन चालकों के झुलसने की खबर हैं, जिनमें कई गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की कई गाडिय़ां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए जुट गई। हाईवे के नीचे से गुजर रही एलपीजी गैस पाइप लाइन केा तुरंत बंद कर दिया गया ताकि आग फैलने से रोका जा सके। स्थारनीय लोगों का मानना है कि आग संभवत: टैंकर में तकनीकी खराबी के कारण लगी। आग लगने के वास्तविक कारण का पता जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top