Uttarakhand DIPR
crime e1650005413836

चाय वाले पर कबाड़ी ने किया बोतल से हमला, मौत

खबर शेयर करें

हरिद्वार। भारत माता मंदिर रोड पर कबाड़ बीनने वाले युवक ने बोतल से हमला कर एक चाय विक्रेता की हत्या कर दी। पुलिस आरोपी कबाड़ी की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, राहगीरों ने भारत माता मंदिर रोड पर एक व्यक्ति को लहूलुहान पड़ा देख सुबह करीब साढ़े पांच बजे 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। 108 टीम ने व्यक्ति को मृत पाकर पुलिस को जानकारी दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक का नाम रमेश गुप्ता है। वह लखीमपुर खीरी का रहने वाला था। वह यहां चाय की रेहड़ी लगता था। बताया कि तड़के कबाड़ बीनने वाले युवक के साथ उसका झगड़ा हो गया था।

कबाड़ी ने कांच की बोतल से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह लहुलुहान हो गया। ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मृतक के मूल पते की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। एक टीम आरोपित युवक की तलाश कर रही है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top