Uttarakhand DIPR
fire jpg

दो मंजिले मकान में लगी भीषण आग , दो माह की बच्ची की जलकर मौत

खबर शेयर करें

उत्तरकाशी। बड़कोट क्षेत्र में एक मकान में भीषण आग लग गयी। आग में ढाई माह की बच्ची की जलकर मौत हो गयी।
बड़कोट क्षेत्र के कोटि गगटाड़ी निवासी शैलेन्द्र चौहान के लसरी नामे तोक स्थित दो मंजिला आवासीय मकान में रविवार की शाम अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में मन बहादुर नेपाली मूल की ढाई माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि मकान में रखा सारा घरेलू सामान व भवन जल गया।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में चोरों ने सुनार की दुकान से उड़ाए 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवर
आग लगने की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम नायब तहसीलदार खजान असवाल के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल में पहुंची। टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर नुकसान के आकलन एवं घटना के कारणों की जांच की गयी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि मकान में रह रहे लोग किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले लेकिन मासूम बच्ची आग की चपेट में आ गई और उसे बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top