Uttarakhand DIPR
Fire

द्वारका के एक अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, आग से बचने के लिए पिता ने दो बच्चों के साथ नौवीं मंजिल से लगा दी छलांग

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका स्थित अपार्टमेंट में भीषण आग लगने पर अपने दो बच्चों के साथ पिता ने नौवीं मंजिल से छलांग लगा दी। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आग अपार्टमेंट के नौवीं मंजिल पर लगी थी और देखते ही देखते यह नीचे तक फैल गई।

मंगलवार को दिल्ली के द्वारका में एक बहुमंजिला अपार्टमेंट में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। कुछ ही देर में पूरी बिल्डिंग आग की लपटों में घिर गई। नौवीं मंजिल में मौजूद पिता और दो बच्चों ने अपनी जान बचाने के लिए नौवीं मंजिल से छलांग लगा दी। काफी देर तक इन लोगों ने खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन आग जब पूरी बिल्डिंग मेें फैल गई तो इन्होंने छलांग लगा दी।

दमकल विभाग के मुताबिक दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 स्थित अपार्टमेंट में आग लगने की खबर मिली थी। मौके पर फायर ब्रिगेड की 8 गाडिय़ां मौजूद थीं। आग इतनी भयावह थी कि लपटों से पूरी बिल्डिंग घिर गई, जिसके बाद आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। आग की लपटों से खुद को घिरा देखकर सातवीं मंजिल पर रहने वाला एक परिवार घबरा गया और दो बच्चों के साथ पिता ने छलांग लगा दी।

 

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top