Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2025 12 03 at 18.41.58

हल्दूचौड़ में व्यापारी दंपति की संदिग्ध हालात में मौत, घर में पंखे से लटके मिले शव

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में दंपति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनकी लाश अलग-अलग कमरों में मिली है। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है।
पुलिस को बुधवार सुबह हल्दूचौड़ इलाके में दंपति की मौत की सूचना मिली। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो व्यापारी दंपति की लाश घर के ही अलग-अलग कमरों में पंखे से लटकी हुई थी। पुलिस ने दोनों के शवों को नीचे उतारा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक आज सुबह सूचना मिली थी कि हल्दूचौड़ निवासी रमेश दुमका(65)  और उनकी पत्नी कमला दुमका (50) का शव ग्राउंड फ्लोर के अलग।अलग कमरों में पंखे की कुंडी से लटका हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को नीचे उतारकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: बिल्डिंग की छत पर बनेगा हेलीपैड, छत से उड़ान भरेंगे हेलीकॉप्टर

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दंपति पेशे से व्यापारी थे। उनका हल्दूचौड़ बाजार में दुमका ट्रेडर्स नाम से हार्डवेयर और पेंट का कारोबार था। वे कर्ज में डूबे हुए थे। इस कारण वे काफी परेशान चल रहे थे। पुलिस आशंका जता रही है कि शायद इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि मंगलवार देर रात दोनों ने परिवार संग भोजन भी किया था। खाना खाने के बाद दोनों ही सोने के लिए चले गए। सुबह जब दोनों कमरे से बाहर नहीं आए तो बेटा ग्राउंड फ्लोर में गया और माता-पिता को उठाने के लिए आवाज लगाई। लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
इसके बाद बेटे ने खिड़की से झांका तो कमरे के अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। उसके माता-पिता के शव पंखे से लटके हुए थे। इसे देख बेटे की चीख निकल गई। बेटे की आवाज सुनकर घर में मौजूद अन्य लोग भी ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचे।

इसके बाद परिजनों ने ही पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top