उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के सैंज सोरा गांव में भालू ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गुरुवार सुबह हुई इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। घायल व्यक्ति के शोर मचाने के बाद गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए, लोगों का आता देख भालू भाग गया। आनन-फानन में गांव के लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
मिली जानकारी के अनुसार सैंज गांव का एक व्यक्ति सुबह करीब 8 बजे अपने पशुओं को चारा देने के लिए छानी की तरफ जा रहा था, तभी अचानक भालू ने उस पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल व्यक्ति के गर्दन में गहरे घाव बताए जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायल को गांव के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

