Report ring desk
हल्द्वानी। मुक्तेश्वर निवासी एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे इलाज के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गयी।
बसगांव निवासी नवीन चंद्र (45) पुत्र हरीदत्त ने रविवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए बेस अस्पताल में लाए। जहां इलाज के दौरान रविवार रात उनकी मौत हो गयी। बताया जाता है कि नवीन दिल्ली में नौकरी करते थे। लाॅकडाउन में उनकी नौकरी चली गयी थी। इसके बाद से वह परेशान थे। नवीन के दो बच्चे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।


Leave a Comment