45 मेट्रो स्टेशन किए गए हैं बंद, 38 ट्रेनें भी कैंसिल
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ïली में शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संभावित विरोध प्रदर्शन को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। चुनाव प्रक्रियाओं में कथित गड़बडिय़ों के खिलाफ
बुलाए गए इस प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने इस विरोध प्रदर्शन को अनुमति नहीं दी है और नई दिल्ली तथा जंतर-मंतर के आसपास के इलाकों में धारा 163 लागू कर दी गई है। इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों के अड़े रहने की स्थिति को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता और कड़े इंतजाम किए गए हैं।
दिल्ïली में कई जगहों पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं और हजारों पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। दिल्ïली में बड़े प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए शनिवार को मेट्रो, ट्रेनों और दुकानों को लेकर कई अहम फैसले लिए गए हैं। रेलवे ने 9 और 10 अक्टूबर को कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच दिल्ली आने वाली 38 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। नई दिल्ली और हजऱत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास भारी ट्रैफिक जाम की आशंका के कारण इन दोनों स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
45 मेट्रो स्टेशन बंद
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन को देखते हुएए शनिवार सुबह 9 बजे से अगले आदेश तक दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन बंद रहेंगे। दिल्ली पुलिस ने डीएमआरसी को पत्र लिखा जिसके बाद दिल्ली मेट्रो ने 45 स्टेशनों को बंद करने का आदेश जारी किया। डीएमआरसी ने उन 45 मेट्रो स्टेशनों की सूची भी जारी की है जो बंद रहेंगे। ये स्टेशन तब तक बंद रहेंगे जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते।
बार्डर क्रांसिंग पर बढ़ाई सुरक्षा
विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सभी बॉर्डर क्रॉसिंग पर सुरक्षा बढ़ा दी है। दिल्ïली पुलिस लोगों को लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली इलाके में आने वाली किसी भी बस या गाड़ी को दिल्ली में घुसने नहीं दे रही है। ड्रोन कैमरे भी राजधानी के सभी बॉर्डर पर नजऱ रख रहे हैं। जंतर-मंतर के 4 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं बंद की गई हैं।







Leave a Comment