Uttarakhand DIPR
CJP

सीजेपी फाउंडर दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन के बीच दिल्ली पहुंचे सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके को फ्लाइट से ही डिटेन कर लिया गया। उनके साथ सौरभ दास और आशुतोष रांका को भी दिल्ली पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस इस वक्त एक्शन मोड में है और किसी भी हालत में सीजेपी कार्यकर्ताओं को जंतर-मंतर जाने से रोकना चाहती है। इससे पूर्व यूट्यूबर धु्रव राठी को भी दिल्ïली पुलिस ने आज सुबह 8 बजे गुरुग्राम से हिरासत में लिया गया।

जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए दिपके, सौरभ और रांका के साथ मुबंई से रवाना हुए थे, लेकिन उन्हें फ्लाइट से उतरने ही नहीं दिया और वहीं से डिटेन कर लिया गया। इस घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिल्ली पुलिस की कुछ महिला सिपाही फ्लाइट में प्रवेश करती हैं और दिपके को उनके साथ चलने के लिए कहती हैं। इससे पूर्व यूट्यूबर धु्रव राठी को भी दिल्ïली पुलिस ने आज सुबह 8 बजे गुरुग्राम से हिरासत में लिया गया।
सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद कर दी गई। राजधानी में 20 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। मेट्रो स्टेशनों को भी बंद कर दिया गया है। पूरे दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top