परीक्षण और जागरूकता के उद्देश्य से बजाया जाएगा सायरन
देहरादून। भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली के परीक्षण के लिए उत्तराखण्ड में आज 11 बजे आपके मोबाइल पर सायरन बजेगा। यह सायरन किसी वास्तविक भूकंप की सूचना नहीं, बल्कि प्रणाली के परीक्षण और जनजागरूकता के उद्देश्य से बजाया जाएगा। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि घबराने की जरूरत नहीं है, हर माह की 9 तारीख को सायरन बजाकर लोगों को इसकी आवाज से परिचित कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य में भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली तहत 169 सेंसर और 112 सायरन स्थापित किए गए हैं। परीक्षण में यदि किसी स्थान पर सायरन या प्रणाली में तकनीकी समस्या पाई जाती है तो उसे तत्काल ठीक किया जाएगा। राज्य में भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली को और मजबूत किया जा रहा है।







Leave a Comment