Uttarakhand DIPR
Crime

पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या, डेढ़ साल पहले ही हुआ था प्रेम विवाह

खबर शेयर करें

देहरादून। कालसी तहसील क्षेत्र के कचटा गांव में पति ने अपनी पत्ïनी पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी पति फरार बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर कालसी तहसील से नायब तहसीलदार और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कालसी के कचटा गांव में पति-पत्ïनी के बीच आपसी झगड़े में पति ने अपनी पत्ïनी पर धारधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में पत्ïनी लहूलुहान होकर बुरी तरह से घायल हो गई और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि कचटा निवासी मनोज(27) खेती-बाड़ी का काम करता है और अपने संयुक्त परिवार के साथ रहता है। लगभग डेढ़ साल पहले ही उसने नीलू(20) से प्रेम विवाह किया था। शुरुआती दिनों में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बीते कुछ समय से दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर अनबन और कहासुनी होती रहती थी। साथ जीने-मरने की कसमें खाकर शुरू हुआ यह रिश्ता बेहद खौफनाक मोड़ पर आकर खत्म हो गया।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top