Uttarakhand DIPR
Nanapatekar

मशहूर फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, सिनेमा जगत और फैन्स में शोक की लहर

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और अपनी कडक़ आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले नाना पाटेकर का निधन हो गया है। 75 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। खबरों के मुताबिक, उन्हें गोवा स्थित अपने घर पर सीने में तेज दर्द हुआ था जिसके बाद एक मेडिकल टीम उनके फ्लैट पर भेजी गई। पहुंचने पर वे बेहोश पाए गए और उन्हें मौके पर ही कार्डियक मसाज दी गई जिसके बाद उन्हें डोना पाउला के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया। हॉस्पिटल की मेडिकल टीम ने आज सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।

खबरों के मुताबिक उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था। करीब 45 मिनट तक उन्हें सीपीआर और अन्य चिकित्सा प्रक्रियाओं के जरिए होश में लाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन शरीर से उन्हें कोई रिस्पांस नहीं मिला और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Nana

नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था, जिन्हें सिनेमा की दुनिया नाना पाटेकर के नाम से जानती है। वह हिंदी और मराठी सिनेमा के सबसे चर्चित और दिग्गज अभिनेताओं में शामिल थे। नाना पाटेकर का जन्म 1 जनवरी 1951 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुड-जंजीरा में हुआ था। उन्हें आखिरी बार पर्दे पर इसी साल शाहिद कपूर के साथ ‘ओ रोमियो’ में देखा गया था।

मिला था राष्ट्रीय फिल्म और फिल्मफेयर पुरस्कार

नाना पाटेकर सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे। वह फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक भी रहे। उन्होंने साल 1978 में आई फिल्म ‘गमन’ से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। उसी दौर में उन्होंने मराठी फिल्मों में भी काम किया। साल 1988 में मीरा नायर की फिल्म ‘सलाम बॉम्बे’ 1989 में रिलीज हुई ‘परिंदा’ ने उन्हें पॉपुलैरिटी दी। इस फिल्म में गैंगस्टर की भूमिका के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। सालों तक अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को मनोरंजन करने वाले नाना पाटेकर ने ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अग्नि साक्षी’, ‘अब तक छप्पन’ ‘राजनीति’, ‘खामोशी’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय करके हिंदी और मराठी सिनेमा में एक अमिट छाप छोड़ी है।

नीलकंती से हुई थी शादी

नाना पाटेकर का जन्म विश्वनाथ पाटेकर के रूप में, महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुद-जंजीरा में एक मराठी परिवार में हुआ था। उनकी शादी नीलकंती से हुई थी। बाद में दोनों अलग हो गए। तब से नाना का नाम कई एक्ट्रेसेस संग जुड़ा लेकिन कभी दूसरी शादी नहीं हुई।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top