चंपावत। बीते दिनों चंपावत क्षेत्र के एक मोहल्ले से लापता किशोरी गर्भवती निकली। परिजनों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश की। पुलिस ने कुछ समय बाद किशोरी को बरामद कर लियाा। मेडिकल जांच में किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक 16 वर्षीय नाबालिग के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने के बाद बाल सुधार गृह, हरिद्वार भेज दिया है।
बीते चार अक्टूबर को किशोरी के परिजनों ने कोतवाली में किशकायत दर्ज कर किशोरी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार किशोरी के बरामदगी के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए एक 16 वर्षीय किशोर के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस के मुताबिक पीडि़ता चंपावत की रहने वाली है, जबकि आरोपी किशोर पिथौरागढ़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। किशोर के माता-पिता पिछले करीब दो दशक से चंपावत में रहकर काम करते हैं। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया। बोर्ड के आदेश के बाद उसे बाल सुधार गृह हरिद्वार भेज दिया गया है। वहीं पीडि़ता को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।







Leave a Comment