Uttarakhand DIPR
India block

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों का विरोध मार्च

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की अगुवाई में विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार से नई दिल्ली स्थित निर्वाचन सदन मुख्यालय तक विरोध मार्च निकाला। विपक्षी दल मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और फॉर्म 6 में किए गए कथित अवैध बदलावों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इस लोकतंत्र बचाओ मार्च में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई प्रमुख विपक्षी दिग्गज शामिल हुए।

निर्वाचन सदन की ओर बढऩे से पहले सांसद मकर द्वार पर एकत्रित हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ-साथ सांसद अभिषेक बनर्जी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भी इस मार्च में शामिल हुए।

विरोध प्रदर्शन से पहले सेंट्रल दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। अहम जगहों और चुनाव आयोग मुख्यालय के बाहर बैरिकेड लगाए गए थे। संसद, विजय चौक, आकाशवाणी भवन और तय रास्ते पर पडऩे वाले अन्य इलाकों में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। विपक्ष के मार्च की तैयारियों के बीच कई जगहों पर रैपिड एक्शन फ़ोर्स के जवान भी तैनात किए गए थे। सांसदों के इक_ा होने से काफ़ी पहले ही सुरक्षा इंतज़ाम कर लिए गए थे।

हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका और विपक्षी सांसद

चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों के सांसद संसद परिसर से निर्वाचन सदन तक मार्च निकाल रहे थे। विपक्ष लगातार ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है। इसी को लेकर मार्च बुलाया गया था। पुलिस बैरिकेडिंग की वजह से उनका मार्च आगे नहीं बढ़ सका। इस बीच राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिया गया है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top