देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भाजपा के घोषित प्रत्याशी और नैनीताल क्षेत्र के वरिष्ठ दलित नेता दिनेश आर्या का देहरादून स्थित पार्टी प्रदेश मुख्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। आज दिनेश आर्या अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि राज्यसभा सीट के लिए प्रत्याशी की घोषणा के बाद आज विधिवत नामांकन दाखिल किया जाएगा। इसके लिए आज 10 बजे पार्टी के सभी विधायकों को विधानसभा में बुलाया गया था। जिसके बाद 11 से 12 बजे के बीच प्रत्याशी दिनेश आर्य अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।






Leave a Comment