WhatsApp Image 2026 09 24 at 18.21.00

फणीन्द्रनाथ शर्मा बने भाजपा के नए प्रदेश संगठन महामंत्री

खबर शेयर करें

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने फणीन्द्रनाथ शर्मा को उत्तराखंड का नया प्रदेश महामंत्री संगठन नियुक्त किया है। अजय कुमार के प्रदेश से जाने के बाद से यह पद रिक्त था। संगठनात्मक स्तर पर शर्मा को अनुभवी और मंझे हुए नेता के तौर पर देखा जाता है।

पार्टी ने वर्ष 2023 में संगठन में बड़े बदलाव के तहत फणीन्द्रनाथ शर्मा को हरियाणा की जिम्मेदारी सौंपी थी। वहीं, हरियाणा के तत्कालीन संगठन महामंत्री जी.आर. रविंद्र राजू को असम-त्रिपुरा की जिम्मेदारी दी गई थी। इससे पहले शर्मा असम और त्रिपुरा में भी प्रदेश संगठन महामंत्री के तौर पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

अब उत्तराखंड में उनके सामने संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी। प्रदेश की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियां अन्य राज्यों से अलग हैं। ऐसे में उन्हें पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों के अलग-अलग राजनीतिक एवं सामाजिक समीकरणों को समझते हुए संगठन की रणनीति तैयार करनी होगी।

आरएसएस की पृष्ठभूमि से आने वाले फणीन्द्रनाथ शर्मा को भाजपा के वरिष्ठ संगठनात्मक नेताओं में माना जाता है। कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने का उनका लंबा अनुभव रहा है। उत्तराखंड में उनकी नई जिम्मेदारी के साथ पार्टी संगठन में आगे कई महत्वपूर्ण बदलाव और गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top