aa

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 22 लाख बोनस वितरित

खबर शेयर करें

दुग्ध उत्पादकों को वितरित किए बोनस के चेक, उत्पादन बढ़ाने का किया आह्वान

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से गौलापार क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादकों को करीब ढाई करोड़ धनराशि दुग्ध खरीद के 22 लाख रुपये की बोनस राशि के चेक वितरित किए गए। इस दौरान उत्पादकों को दुग्ध संघ की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।
दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध उत्पादक संघ की रीढ़ हैं। उनकी मेहनत, लगन और निरंतर सहयोग से ही दुग्ध व्यवसाय को मजबूती मिलती है। उन्होंने दुग्ध उत्पादकों से अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादन बढ़ाने तथा समितियों के माध्यम से नियमित रूप से दूध उपलब्ध कराने का आह्वान किया।

WhatsApp Image 2026 09 24 at 18.25.53
उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादकों के हितों को प्राथमिकता देते हुए संघ स्तर पर लगातार योजनाएं संचालित की जा रही हैं, ताकि उत्पादकों को उनकी मेहनत का उचित लाभ मिल सके। बोनस वितरण का उद्देश्य उत्पादकों के परिश्रम को प्रोत्साहन देने के साथ ही दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना है। उन्होंने दुग्ध समितियों को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं सशक्त बनाने पर भी जोर दिया।
मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध क्षेत्र से जुड़े प्रत्येक उत्पादक का हित संघ की प्राथमिकता है। सजग एवं प्रतिबद्ध प्रयासों के माध्यम से दुग्ध उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और दुग्ध व्यवसाय को नई मजबूती देने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।
कार्यक्रम का संचालन मार्ग प्रभारी पूरन चंद्र मिश्रा ने किया। इस दौरान सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पीएंडआई प्रभारी सुभाष बाबू, एफओ शांति कोरंगा, जगदीश चंद्र, मोहन चंद्र जोशी, दीपा देवी, नरेंद्र मेहरा, सुमित जोशी, नेहा डालाकोटी सहित दुग्ध समितियों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक मौजूद रहे।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top