पैसे मिलते ही एक छात्र ने खरीद लिया आई फोन, चर्चा जोरों पर
हरिद्वार। रुडक़ी के कक्षा आठ में पढऩे वाले एक छात्र ने अपने घर से लाखों रुपए उड़ाकर अपनी कक्षा के छात्रों को बांट दिए। रुपए मिलते ही एक छात्र ने तो आईफोन भी खरीद लिया। बच्चे के माता-पिता को जब अलमारी में रखे रुपये नहीं मिले तो उन्होंने बेटे से पूछताछ की। शुरुआत में छात्र ने रुपयों के बारे में अनविज्ञता जताई लेकिन बाद में उसने पूरी बात परिजनों को बता दी। मामला सामने आने के बाद स्कूल और आसपास के क्षेत्र में इसकी चर्चा जोरों पर है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रुडक़ी के खंजरपुर क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा आठ के छात्र ने घर की अलमारी से साढ़े चार लाख रुपये निकालकर स्कूल में अपने साथियों में बांट दिए। छात्र के माता-पिता को इस बात की जानकारी तब हुई जब उन्होंने अलमारी में रखे रुपए गायब मिले। घर में काफी तलाशी के बाद भी जब रकम का पता नहीं चला तो उन्होंने बेटे से पूछताछ की। शुरुआत में छात्र ने रुपयों के बारे में कुछ भी पता नहीं होने की बात कही। लेकिन बाद में उसने पूरी बात बता दी।
छात्र ने बताया कि उसने घर की अलमारी से साढ़े चार लाख रुपये निकाले और उन्हें बैग में रखकर स्कूल ले गया। स्कूल पहुंचने के बाद उसने कक्षा के अपने कई साथियों को रुपये बांट दिए। परिजनों ने मामले की जानकारी स्कूल के प्रधानाचार्य को दी। इसके बाद प्रधानाचार्य ने कक्षा अध्यापक और अन्य शिक्षकों की मदद से छात्रों से पूछताछ की। इस दौरान कई बच्चों को छात्र द्वारा बहुत सारे रुपये लाने की पुष्टि हुई। मामला सामने आने के बाद स्कूल और आसपास के क्षेत्र में इसकी चर्चा बनी हुई है।







Leave a Comment