Tenduwa

तेंदुए से भिड़ गया 10 साल का अंश, शोर मचाकर बचाई जान

खबर शेयर करें
चकलुवा के बहादुर बच्चे की हो रही है प्रशंसा, अंश ने दोनों हाथों से पकड़ लिया तेंदुए का गला

हल्द्वानी। दोस्त के साथ दुकान पर सामान लेने गए 10 साल के अंश पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। इस हमले से अंश के पेट और मुंह में गहरे घाव हो गए लेकिन अंश ने हिम्मत नहीं हारी और उसने बड़े साहस के साथ तेंदुए का गला पकड़ लिया और जोर जोर से शोर मचाने लगा। अंश का शोर सुनकर दुकानदार टार्च जलाकर दौडक़र गए तो तेंदुआ भाग गया। हमले में बच्चे के पेट और मुंह पर गहरे जख्म हो गए। बच्चे को हायर सेंटर रेफर किया गया है। अंश के साहस की चारों तरफ प्रशंसा हो रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम करीब सवा सात बजे अंश (10 वर्ष) पुत्र प्रेम शंकर अपने दोस्त समर(7 वर्ष) निवासी विजयपुर रतनपुर चकलुवा के साथ दुकान की ओर जा रहा था। तभी घात लगाए बैठे तेंदुए ने अंश पर हमला कर दिया। अंश ने हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए की गर्दन पकड़ ली और जोर जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। तभी बच्चे की चीख सुनकर दुकानदार कुंदन टॉर्च जलाकर दौड़ पड़े। दुकानदार कुन्दन नेे बताया कि तेंदुए का एक पंजा अंश के मुंह और दूसरा पेट पर था। अंश ने दोनों हाथों से तेंदुए का गला पकड़ा था। उनके शोर मचाने पर तेंदुए भाग गया। रविवार को डीएफओ ने अंश के घर जाकर घायल बच्चे का हाल जाना।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top