सोशियल मीडिया में वायरल हो रहा है झगड़े का वीडियो
हल्द्वानी। हल्द्वानी के तल्ली बमौरी-लालडांट इलाके की शक्तिनगर फेज-वन कॉलोनी में मजदूर क्ïवार्टरों
में आए दिन हो रहे लड़ाई झगड़े से स्थानीय लोग परेशान हैं। अब उन्होंने निगम पार्षद को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। मजदूरों के बीच लड़ाई झगड़े का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दो गुटो के बीच आपसी झगड़े मेें एक युवक दूसरे गुट की महिला पर ईट मारता नजर आ रहा है। इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन ने मकान मालिक का पुलिस एक्ट में चालान किया है।
हल्द्वानी के तल्ली बमौरी-लालडांट इलाके में मजदूर क्वार्टरों को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध अब खुलकर सामने आने लगा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक अलग-अलग प्लाटों पर बड़ी संख्या में मजदूर क्वार्टर बनाए गए हैं। आरोप है कि इन क्वार्टरों में रहने वाले लोगों के बीच आए दिन लड़ाई झगड़ा होता रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार विवाद मारपीट, गाली-गलौज और चाकूबाजी तक पहुंच जाता है।
बीती रात भी एक बार फिर मजदूररों के बीच विवाद हो गया और मामला सडक़ तक पहुंच गया। स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि लगातार हो रहे विवादों और कथित अराजकता का असर अब उनके रोजमर्रा के जीवन पर पड़ रहा है। महिलाओं का कहना है कि शाम के समय घर से बाहर निकलने में डर लगने लगा है। उनका आरोप है कि इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक दूसरे पक्ष की महिला पर ईट से हमला करता नजर आ रहा है। हमले के बाद यह युवक फरार बताया जा रहा है। इस घटना का संज्ञान लेते हुए बिना सत्यापन के मंजदूरों को मजदूर कॉलोनी में रखने वाले मकान मालिक के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है किउनका विरोध किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि क्षेत्र में लगातार बिगड़ रहे माहौल और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर है।







Leave a Comment