Uttarakhand DIPR
crime

शराबी पति ने पत्नी को मार डाला, पड़ोसियों से बेटे ने कहा मॉ सुबह से उठी नहीं

खबर शेयर करें

नैनीताल। नैनीताल के तल्ला ओखलकांडा में शराब के नशे में पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि मजदूरी से लौटे भीम सिंह का पत्नी डिंकी देवी से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने मारपीट शुरू कर दी। वारदाता का खुलासा तब हुआ जब बेटे ने पड़ोसियों को बताया कि मां सुबह से उठी नहीं है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है।

नैनीताल जनपद के तल्ला ओखलकांडा में एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया। घटना का खुलासा तब हुआ जब बेटे ने पड़ोसियों को बताया कि मां सुबह से उठी नहीं है। पुलिस के अनुसार ओखलकांडा निवासी भीम सिंह (36) उर्फ मोनू 21 अगस्त की रात मजदूरी करने के बाद शराब के नशे में घर पहुंचा था। इसी दौरान उसकी 28 वर्षीय पत्नी डिंकी देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद बढऩे पर भीम सिंह ने पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट जिसमें डिंकी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी जान चली गर्ई, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मृतका डिंगी देवी अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गई है। ग्रामीणों के मुताबिक भीम सिंह मजदूरी करता था और शराब का आदी था।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top