Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2026 08 24 at 18.49.04

छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका पर कार्रवाई, अनुबंध समाप्त

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊं में छात्रा से मारपीट के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कराई गई जांच में अतिथि शिक्षिका की भूमिका सामने आई। जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने उनका अनुबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है।

सोमवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह स्वयं राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊं पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य से घटनाक्रम के बारे में जानकारी लेने के साथ ही संबंधित छात्रा के माता-पिता से मुलाकात कर उनका पक्ष जाना।

डीएम ने विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं से भी बातचीत की और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई, ताकि मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

बता दें कि 22 अगस्त, शनिवार को विद्यालय में एक छात्रा के साथ अतिथि शिक्षिका द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया था। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए थे।

मामले की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी लमगड़ा और उप खंड शिक्षा अधिकारी धौलादेवी की संयुक्त समिति गठित की गई थी। समिति ने अपनी जांच रिपोर्ट में संबंधित अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त करने की संस्तुति की। रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने उनका अनुबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया और उन्हें विद्यालय की सेवा से हटा दिया है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top