हल्द्वानी। देहरादून से हल्द्वानी गए पौड़ी के एक युवक पर एक अज्ञात हमलावर ने चाकू से हमला उसके बैग में रखे 4 लाख रुपए उड़ा लिए। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद पौड़ी का रहने वाला विकास देहरादून में डिजिटल मार्केटिंग का काम करतर है। बताया जा रहा है कि विकास को हल्द्वानी निवासी कारोबारी को चार लाख रुपये का भुगतान करना था। शनिवार देर रात विकास देहरादून से बस में सवार होकर हल्द्वानी के लिए रवाना हुआ और रविवार सुबह करीब चार बजे हल्द्वानी बस अड्डा पहुंचा। बस से उतरने के बाद एक युवक ने चाकू की नोक पर विकास से रुपये मांगे। विरोध करने पर आरोपी ने उनके पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू नाभि के पास लगने से विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख सुनकर एक राहगीर मौके पर पहुंचा और घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।
विकास के मुताबिक घटना के बाद उनके बैग से करीब चार लाख रुपये गायब हैं। पुलिस मामले को लूट और हमले के एंगल से भी जांच रही है।







Leave a Comment