हल्द्वानी। ग्राम सभा ओखलकांडा मल्ला में कृषि विभाग की गाड़ी uk04cb 1819 कैन्टर गिरने से चालक कमल जोशी पुत्र हरीश जोशी निवासी मानाघेर 25 की मौके पर मौत
हो गई जबकि सहायक कृषि अधिकारी दीवान सिंह मेहता पुत्र हरक सिंह 59 व पंकज सिंह 27 पुत्र लक्ष्ममण सिंह निवासी धानाचुली, रोहित कुमार पुत्र सुरेश चंद्र निवासी पस्या घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा में प्राथमिक उपचार किया गया। सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा मौके पर प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा पहुंचे दुर्घटना में घायलों का हाल जाना । प्राथमिक उपचार के बाद दुर्घटना में घायल 3 लोगो को हल्द्वानी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल भेज दिया है। मंत्री कैड़ा ने जिलाधिकारी नैनीताल से वार्ता कर मृतक का पोस्टमार्टम मौके पर कराने को कहा , जिसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा में पोस्टमार्टम कराया गया । मंत्री कैड़ा ने जिला प्रशासन के मृतक के परिजनों व घायलों को मुवावजा देने को कहा ।







Leave a Comment