Bear

भालू के हमले से महिला घायल, छह बच्चों के साथ आया था भालू

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़। थल क्षेत्र के डाडल गांव में घास काट रही एक महिला पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। भालू के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बेहतर इलाज के लिए उसे बागेश्वर रेफर किया गया है। गनीमत रही कि ग्रामीणों की सूझबूझ और समय पर मौके पर पहुंचने से महिला की जान तो बच गई। बताया जा रहा है कि भालू अपने छह बच्चों के साथ वहां आया था। इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग डरे हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, थल के डाडल गांव निवासी चंपा देवी (52) अपने घर के पास खेत में घास काट रही थी। इसी बीच अपने छह बच्चों के साथ पहुंचे भालू ने उन पर हमलाकर दिया। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए जोर जोर से शोर मचाया तो उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और सभी ने मिलकर भालू को खदेड़ दिया। भालू जंगल की ओर भाग गया और महिला की जान बच गई। लेकिन तब तक भालू महिला के पैर और शरीर पर गहरे घाव कर चुका था। वन विभाग ने भालू के दो बच्चों को पकड़ा और उन्हें देर रात जंगल में छोड़ दिया।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top