Uttarakhand DIPR
Ganga Snan

गंगा स्नान के दौरान नदी में बह गया फरीदाबाद का युवक

खबर शेयर करें
‘कोई मेरे भाई को बचा लो, 5 लाख ले लो’ मदद के लिए चिल्लाता रहा बड़ा भाई

पौड़ी। गंगा स्नान के दौरान टोंडेश्वर घाट पर एक कांवडिय़ा अचानक पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में बह गया। अपनी आंखों के सामने छोटे भाई को गंगा की लहरों में समाता देख बड़े भाई की चीख-पुकार से पूरा घाट दहल उठा। हादसे के बाद सामने आए वीडियो में भाई लोगों से अपने छोटे भाई को बचाने की गुहार लगाता नजर आ रहा है। रोता-बिलखता बड़ा भाई यह कहता सुनाई दे रहा है कि ‘कोई मेरे भाई को बचा लो, 5 लाख ले लो।’ भाई की आवाज में बेबसी और उसे बचाने की तड़प सुनाई दे रही है।

्रप्राप्त जानकारी के मुताबिक हरियाणा के फरीदाबाद निवासी आर्यन मिश्रा (24) टोंडेश्वर घाट पर स्ïनान करने लगा। अचानक वह पानी के के तेज बहाव में आ गया और गंगा नदी में बहने लगा। अपने छोटे भाई को बहता देखकर बड़ा भाई घबरा गया और लोगों से मदद के लिए चिल्ïलाता रहा। वह लोगों से गुहार लगाता रहा कि ‘कोई मेरे भाई को बचा लो, 5 लाख ले लो।’ लेकिन उसके भाई को कोई बचा नहीं पाया। बरसात के बीच उफनती गंगा की तेज धार के आगे उसकी तमाम कोशिशें बेबस साबित हुईं। वह अपने भाई को बचा नहीं सका।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल घटना स्थल पर पहुंची। बहने वाले युवक की पहचान आर्यन मिश्रा (24) पुत्र सतेंद्र मिश्रा निवासी फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और मातम छा गया।

सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। देवप्रयाग में गंगा का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। बरसात के मौसम में गंगा और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर काफी बढ़ जाता है। प्रशासन और पुलिस लगातार श्रद्धालुओं से अपील कर रहा है कि वे बैरिकेडिंग के बाहर न जाएं और तेज बहाव वाले स्थानों पर स्नान करने से बचें।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top