Uttarakhand DIPR
earthquake

उत्तराखण्ड में आधी रात को आया 4.2 तीव्रता का भूकंप, दहशत से घरों से निकले लोग

खबर शेयर करें

देहरादून। राज्य के उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर उत्तरकाशी में 4.2 और टिहरी में 2.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है। रात को अचानक आए भूकंप से लोागों में दहशत फैल गई और वे घरों से बाहर निकल आए। कई लोगों ने अपने रिश्तेदारों और जानने वालों को फोन करके भी भूकंप के बारे में जानकारी ली। फिलहाल दोनों ही जगहों पर किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रात करीब 1:21 बजे उत्तरकाशी में यमुना घाटी और गंगा घाटी सहित कई क्षेत्रों में भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। भूकंप का झटका इतना तेज था कि लोग तुरंत अपने घरों से बाहर निगल आए। उन्होंने अपने आसपास के लोगों को फोन कर भूकंप के बारे में पूछा। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी तीव्रता 4.2 बताई है। भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी जिले में था। इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर दर्ज की गई। केंद्र बडकोट तहसील मुख्यालय के नजदीक राजगढ़ी के आसपास बताया जा रहा है।

टिहरी गढ़वाल के कीर्तिनगर और घनसाली क्षेत्र में भी भूकंप महसूस किया गया। यह सोमवार तडक़े आया और इसकी तीव्रता 2.0 दर्ज की गई। यह हल्का भूकंप था, जिसकी गहराई 5 किलोमीटर रही।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top